• 1
    Commissioner's visit to KV Tinsukia
  • 2
    Commissioner's Visit to KV Tinsukia
  • 3
    Commissioner's Visit to RO
  • 4
    Inauguration of New Building of KV Mohanbari
  • 5
    Activity Room KV Tinsukia
केंद्रीय विद्यालय संगठन, तिनसुकिया संभाग ने 09 अप्रैल को अपनी पहली वर्षगाँठ धूमधाम से मनाई|श्री अविनाश दीक्षित, आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के पद को सुशोभित किया| सत्र 2012-13 में केंद्रीय विद्यालय संगठन, तिनसुकिया संभाग का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत एवं कक्षा बारहवीं का परीक्षा पैनाम 95.28 रहा|
Home

केन्द्रीय विद्यालय संगठन, तिनसुकिया क्षेत्र

केंद्रीय विद्यालय संगठन तिनसुकिया संभाग का उदघाटन, कार्य सुधार हेतु केंद्रीय विद्यालयों  के सात अतिरिक्त संभागों में पुनर्गठन के परिणाम स्वरुप 09 अप्रैल 2012 को हुआ. भारत के केंद्रीय विद्यालयों की निगरानी के लिए अब केंद्रीय विद्यालय संगठन में कुल 25 संभागीय कार्यालय हैं. विद्यालय संगठन तिनसुकिया संभाग के अंतर्गत आसाम, अरुणाचल प्रदेश तथा नागालैंड के 41 केंद्रीय विद्यालय हैं.

वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय संगठन तिनसुकिया संभाग कार्यालय अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय, ओ आई एल, दुलिआजान के प्रांगण से संचालित हो रहा है.

केंद्रीय विद्यालय संगठन तिनसुकिया संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी 41 केंद्रीय विद्यालय एक पाली में कार्यरत हैं एवं 25,000 से अधिक छात्र-छात्राओं की शैक्षिक जरूरतों को पूरा करते हैं. ये विद्यालय उपायुक्त के निर्देशन में, दो सहायक आयुक्त, एक प्रशाशनिक अधिकारी एवं अन्य प्रशाशनिक कर्मचारियों की निगरानी में हैं. शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) के द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के आधार पर, केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रगतिशील लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.

श्री अविनाश दीक्षित, आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन, संगठन के प्रमुख कार्यकारी मुखिया तथा प्रमुख प्रशाशक हैं. मुख्यालय में दो अतिरिक्त आयुक्त, पांच संयुक्त आयुक्त, अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उनकी सहायता करते हैं.

प्रत्येक विद्यालय का प्रबंधन , एक विद्यालय प्रबंधन समिती के द्वारा किया जाता है जिसमें एक अध्यक्ष् तथा 14 सदस्य होते हैं. विद्यालय के प्राचार्य, विद्यालय प्रबंधन समिती के पदेन सचिव होते हैं. प्रत्येक विद्यालय, १. रक्षा २. सिविल ३. परियोजना ४. उच्च शिक्षा सम्बंधित संस्थान  में से किसी एक क्षेत्र से सम्बंधित होता है. केंद्रीय विद्यालय मुख्यतः केंद्रीय/राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को पूरा करते हैं. लेकिन, प्राथमिकता के आधार पर  रिक्तियों के उपलब्ध होने पर अस्थायी आबादी भी प्रवेश प्राप्त कर सकती है. केंद्रीय विद्यालयों का लक्ष्य अपने को शिक्षा के क्षेत्र के गतिशील संस्थानों में स्थापित करना है|

************************************************************************************************

Last Updated on Saturday, 15 June 2013 19:45

 

हमारी प्रेरणा

our_inspirations
mod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_counter

We have: 1 guests online
Today: Jun 20, 2013